Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UPSSSC फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

UPSSSC फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Feb 26, 2024 06:00 am IST, Updated : Feb 26, 2024 06:00 am IST

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक)  मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक)  मुख्य परीक्षा के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द बंद कर दिया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं, वे सभी कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2024 है। हालांकि ऑनलाइन फॉर्म को सही करने की अंतिम तिथि 11 मार्च है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1002 पदों पर भर्ती की जानी है। 

कितनी होनी चाहिए उम्र 

आवेदन करने वालों की मिनिमम आयु 18 साल और मेक्सिमम एज 40 साल होनी चाहिए।  

शैक्षिक योग्यता 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आयुर्वेद में डिप्लोमा होना चाहिए। 

आवेदन शुल्क 

UPSSSC फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक)  मुख्य परीक्षा के लिए के लिए आवेदन करने वाले Gen/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, SC/ST/PWD को भी 25 रुपये का भुगतान करना होगा। 

कैसे करें अप्लाई 

चरण 1: यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं और यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: खुद को पंजीकृत करने के लिए अपना मूल विवरण जैसे नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें। एक बार हो जाने पर, आपको अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर पर पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

चरण 4: अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।

चरण 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 6: ऑनलाइन फॉर्म जमा करने से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करें और इसके बाद डाउनलोड करें। 

चरण 7: आखिरी में  भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- आखिर लाल पेन का ही इस्तेमाल क्यों करते हैं शिक्षक? जानें

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement