1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2023: मणिपुर के कैंडिडेट्स के लिए आंसर-की जारी, जानें कैसे करें चेक

NEET UG 2023: मणिपुर के कैंडिडेट्स के लिए आंसर-की जारी, जानें कैसे करें चेक

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 12, 2023 02:27 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 02:27 pm IST

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी NEET UG 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया है।

मणिपुर कैंडिडेट्स के लिए जारी हुई नीट यूजी 2023 परीक्षा की आंसर-की - India TV Hindi
मणिपुर कैंडिडेट्स के लिए जारी हुई नीट यूजी 2023 परीक्षा की आंसर-की Image Source : FILE

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी NEET UG 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया है। NEET UG आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।  

ये है ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट

NTA ने 6 जून 2023 को कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर मणिपुर राज्य सरकार के अनुरोध पर 11 शहरों में स्थित 34 केंद्रों पर 8,753 उम्मीदवारों के लिए NEET UG 2023 परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार नीट यूजी 2023 की आसंर-की के खिलाफ 12 जून को शाम 4 बजे तक चुनौती दे सकते हैं या यूं कहें कि ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें डाउनलोड(How to download answer key)

  • सबसे पहल कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद 'नीट यूजी 2023 चैलेंज लिंक' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद मांगा गया विवरण दर्ज करें।
  • अब आपको अपनी आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आखिरी में इसे डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें: एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां नहीं है प्लेटफॉर्म नंबर 1, सीधे दूसरे से होती है शुरुआत
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।