1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. वायरल NEET OMR शीट पर NTA का आया रिप्लाई, 5 अभ्यार्थियों से जुड़े दावों पर किया बड़ा खुलासा

वायरल NEET OMR शीट पर NTA का आया रिप्लाई, 5 अभ्यार्थियों से जुड़े दावों पर किया बड़ा खुलासा

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 20, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 01:04 pm IST

NEET UG 2026 का रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ OMR शीट में गड़बड़ी होने का दावा किया जा रहा था। अब इस मामले में NTA ने जांच के बाद पांच अभ्यार्थियों से जुड़े दावों पर अपना रिप्लाई दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : X/@NTA_EXAMS

अभी सोशल मीडिया पर NEET UG 2026 की कुछ OMR शीट को लेकर यह दावा किया जा रहा था कि इसमें गड़बड़ी हुई है। ये दावे काफी वायरल हो रहे थे मगर अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने इन दावों को लेकर अपनी बात रखी है। NTA ने इन वायरल दावों की जांच की और उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ अभ्यार्थियों के OMR शीट को लेकर पोस्ट करते हुए विस्तार से जानकारी दी है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल NEET OMR शीट पर NTA का क्या कहना है।

NTA ने वायरल दावों को बताया गलत

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ अभ्यार्थियों के NEET OMR शीट काफी वायरल हो रहे थे और वायरल पोस्ट में इनमें गड़बड़ी का दावा किया जा रहा था। अब NTA ने इनकी जांच की और वायरल हो रहे 5 अभ्यार्थियों से जुड़े OMR शीट के दावों को खारिज कर दिया। इसके संबंध में NTA 5 अलग-अलग पोस्ट किए हैं और सभी अभ्यार्थियों से जुड़े वायरल OMR शीट पर जानकारी दी है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

आर्या सिंह के मामले में क्या कहा?

NTA द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा है कि, 'आर्या सिंह (एप्लिकेशन नंबर 260410434102) के NEET (UG) 2026 OMR आंसर शीट के बारे में किए गए दावों के संबंध में NTA ने रिकॉर्ड की जांच कर ली है और उम्मीदवार की असली OMR शीट NTA के पास है। जो इमेज फैलाई जा रही है, वह उसी शीट का डिजिटल रूप से बदला हुआ वर्जन है। असली शीट पर एक इनविजिलेटर (निरीक्षक) के हस्ताक्षर का दर्ज समय दोपहर 3:45 बजे था, जिसे बदली हुई इमेज में दोपहर 2:45 बजे कर दिया गया है। नकली OMR शीट पर डिजिटल बदलाव के कई अन्य निशान भी हैं।'

लक्ष्य सिंह के पोस्ट को लेकर क्या कहा?

NTA ने एक दूसरे पोस्ट में लक्ष्य सिंह के वायरल OMR शीट पर भी जानकारी दी है। उसमें लिखा है, 'लक्ष्य सिंह (एप्लिकेशन नंबर 260412053016) द्वारा अपनी NEET (UG) 2026 OMR आंसर शीट के बारे में किए गए दावों के संबंध में NTA ने रिकॉर्ड की जांच कर ली है। जो इमेज फैलाई जा रही है, उसमें ऐसे निशान (responses) दिख रहे हैं जो असली शीट पर नहीं हैं। नकली OMR शीट बनाने के लिए डिजिटल तरीके से अतिरिक्त गोलों (bubbles) को भरा गया है।'

प्रतिभा त्रिवेदी और अभय यादव के मामले में क्या कहा?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो प्रतिभा त्रिवेदी और अभय यादव के OMR शीट पर भी जांच के बाद जानकारी दी है और वायरल हो रही इमेज को गलत बताया। प्रतिभा त्रिवेदी के मामले में पोस्ट करते हुए लिखा, 'प्रतिभा त्रिवेदी (एप्लीकेशन नंबर 260412140662) के NEET (UG) 2026 OMR आंसर शीट के बारे में किए गए दावों के संबंध में NTA ने रिकॉर्ड की जांच कर ली है। जो इमेज फैलाई जा रही है, वह असली OMR शीट का डिजिटल रूप से बदला हुआ वर्शन है। यह NTA के रिकॉर्ड में मौजूद शीट नहीं है और इसमें डिजिटल रूप से काफी बदलाव किए गए हैं।'

वहीं अभय यादव के वायरल हो रहे OMR शीट को लेकर NTA ने कहा, 'उम्मीदवार ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि केवल 5 सवाल बिना हल किए रह गए थे और उनका परिणाम 634 अंक होना चाहिए। रिकॉर्ड इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। 180 सवालों में से 44 सवाल बिना हल किए रह गए थे। फाइल में मौजूद OMR और कैलकुलेशन शीट एक-दूसरे से मेल खाते हैं।'

अवनीश श्रीवास्तव के मामले में NTA ने क्या कहा?

एक अन्य पोस्ट में NTA ने अवनीश श्रीवास्तव के वायरल OMR शीट दावों पर भी जानकारी दी है और बताया कि, 'श्री अवनीश श्रीवास्तव (एप्लिकेशन नंबर 260411198880, रोल नंबर 2001805051) की जो इमेज फैलाई जा रही है, वह NTA द्वारा जारी की गई OMR शीट नहीं है। उस इमेज में दी गई पहचान NEET (UG) 2026 के लिए रजिस्टर्ड किसी भी उम्मीदवार से मेल नहीं खाती है। NEET (UG) 2026 के डेटाबेस में उस नाम और माता-पिता के विवरण वाला कोई उम्मीदवार मौजूद नहीं है।'

पोस्ट में आगे लिखा है, 'यह इमेज उम्मीदवार की अपनी असली OMR शीट का डिजिटल रूप से बनाया गया वर्जन है। पहचान वाले हिस्सों को बदल दिया गया है और शीट के प्रिंटेड हिस्से को AI या OCR-आधारित टूल से दोबारा बनाया गया है, जिससे असली OMR शीट के कुछ हिस्सों में साफ तौर पर गलतियां दिख रही हैं; ऐसी गलतियां कोई उम्मीदवार पेन से नहीं कर सकता।'

ये भी पढ़ें-

NEET UG 2026 के टॉपर आर्यन गुप्ता से Exclusive बातचीत, बताया क्यों कैंसर विशेषज्ञ ही बनना चाहते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।