Sunday, January 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी, नोटिस किया गया जारी

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी, नोटिस किया गया जारी

UPSSSC Junior Assistant Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की तरफ से यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती में वैकेंसी को बढ़ा दिया गया है। नीचे खबर में आप डिटेल्ड विवरण पढ़ सकते हैं।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Jan 21, 2025 12:07 pm IST, Updated : Jan 21, 2025 12:07 pm IST
प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY प्रतीकात्मक फोटो

UPSSSC Junior Assistant Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग ने यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती में पदों की कुल संख्य बढ़ाई गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेन्स 2024 परीक्षा के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया कल यावी 22 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। 

जारी किए गए नोटिस में कहा कि जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2024 के अंतर्गत विज्ञापित रिक्तियों की कुल एवं श्रेणीवार संख्या घट या बढ़ सकती है। तदनुसार, संशोधित पदों की संख्या को अपडेट कर 1125 कर दिया गया है, जो राज्य कर आयुक्त कार्यालय के नियंत्रण में जूनियर असिस्टेंट के पहले के 1111 पदों को प्रतिस्थापित करती है। साथ ही, नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में विज्ञापित पदों के अतिरिक्त, विभिन्न विभागों के नियंत्रण में जूनियर असिस्टेंट के 450 पद (405 सामान्य चयन + 45 विशेष चयन) अब विज्ञापन में शामिल किए जा रहे हैं। अत: अब कुल 3166 पदों (2987 सामान्य चयन + 179 विशेष चयन) के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

UPSSSC Junior Assistant Recruitment: कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स नोटिस को चेक कर और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां देखें नोटिस 

ये भी पढ़ें- JEE Main 2025: जेईई मेन एग्जाम से पहले बदल गया ये परीक्षा केंद्र, जारी किया गया नोटिस 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement