1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NVS Recruitment: नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

NVS Recruitment: नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

 Published : Apr 21, 2024 12:52 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 12:52 pm IST

NVS Recruitment: NVS नॉन टीचिंग भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा गैर शिक्षण पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NVS Recruitment: एनवीएस द्वारा निकाली गई नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति यानी एनवीएस, जल्द ही नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगी। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट  navodaya.gov.in पर चल रही है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

NVS Recruitment: कब खत्म हो रहे आवेदन 

जानकारी दे दें कि NVS नॉन टीचिंग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को 30 अप्रैल 2024 को बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस तिथि तक अप्लाई कर दें। 

NVS Recruitment: वैकेंसी डिटेल 

अधिसूचना से मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1377 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • महिला स्टाफ नर्स: 121 पद
  • सहायक अनुभाग अधिकारी: 5 पद
  • ऑडिट असिस्टेंट: 12 पद
  • कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी: 4 पद
  • कानूनी सहायक: 1 पद
  • स्टेनोग्राफर: 23 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर: 2 पद
  • कैटरिंग सुपरवाइजर: 78 पद
  • जूनियर सचिवालय सहायक: 381 पद
  • इलेक्ट्रीशियन सह प्लम्बर: 128 पद
  • लैब अटेंडेंट: 161 पद
  • मेस हेल्पर: 442 पद
  • एमटीएस: 19 पद

NVS Recruitment: कैस करें अप्लाई 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल 'exams.nta.ac.in/NVS' या 'nvs.ntaonline.in' पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर "पंजीकरण/लॉगिन" टैब पर क्लिक।
  • इसके बाद नई विंडो में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। 
  • इसके बाद जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
  • आखिरी में भविष्य के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

NVS Recruitment: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस 

उम्मीदवारों को प्रतिस्पर्धी परीक्षा, इंटर्व्यू राउंड और ट्रेड/कौशल परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर सिलेक्ट किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस अलग-अलग होगा। हालांकि, सभी अधिसूचित पदों के लिए सिलेक्शन का तरीका जो भी हो, एनवीएस का एकमात्र विवेक होगा और इसे किसी भी स्तर पर बदला जा सकता है।

ये भी पढ़ें- CUET UG 2024 परीक्षा की डेटशीट जारी, कब से शुरू हो रहे एग्जाम; यहां जानें पूरा शेड्यूल

UGC NET June 2024 के लिए शुरू आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।