1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब नेशनल बैंक में LBO पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी और कौन कर सकता है अप्लाई

पंजाब नेशनल बैंक में LBO पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी और कौन कर सकता है अप्लाई

 Published : Nov 05, 2025 03:12 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 03:12 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक में LBO पदों पर निकली भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी और वैकेंसी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर यानी LBO पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती के जरिए कितने पदों को भरा जाएगा और इसके लिए अप्लाई करने की क्या एलिजिबिलिटी है, आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 750 पदों को भरा जाएगा। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवार के पास पंजीकरण के दिन स्नातक होने का वैध अंक-पत्र/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाना होगा।
  • आवेदन करने की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगाय़
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो ओपन हो जाएगी।
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट करें।
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपये है। वहीं, बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टर कार्ड), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट या यूपीआई के माध्यम से स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 

UGC NET दिसंबर 2025 को लेकर जारी किया गया अहम नोटिस, पढ़ लें डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।