1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jul 29, 2025 01:51 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 01:53 pm IST

चिकित्सा शिक्षा आयुक्तालय छत्तीसगढ़ ने आज छत्तीसगढ़ NEET UG काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY

छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 29 जुलाई को शुरू कर दी गई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी CGDME की आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 4 अगस्त 2025 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही ऐसा कर दें।  

अलॉटमेंट रिजल्ट?

छत्तीसगढ़ NEET UG 2025 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 29 जुलाई से 5 अगस्त तक की जाएगी। मेरिट लिस्ट 6 अगस्त 2025 को वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 7 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी और राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 8 अगस्त, 2025 को जारी किया जाएगा। राउंड 1 स्क्रूटनी प्रक्रिया (आवंटित संस्थान में) 9 अगस्त, 2025 से 14 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया (संस्थान में) 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

कौन है आवेदन के लिए पात्र?

जिन अभ्यर्थियों ने NEET UG परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स भरकर लॉगिन करें। 
  • अब फॉर्म भरकर सबमिट करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक

दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन

दूसरे राउंड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगा। चॉइस फिलिंग/लॉकिंग 18 अगस्त से 25 अगस्त, 2025 तक उपलब्ध रहेगी। मेरिट सूची 26 अगस्त, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 27 अगस्त को निर्धारित है और दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम 28 अगस्त को जारी किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।