Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा (Bihar Board 10th Result 2021) के नतीजे आज यानि 5 अप्रैल को जारी कर दिए हैं। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देखें सकते हैं। इस साल (Bihar Board 10th exam)परीक्षा में 16.84 लाख छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। बिहार बोर्ड ने इस साल 10वीं की परीक्षा 20 जनवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की थी। जो छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं वे नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने टॉप किया है. इसके अलावा संदीप और शुभ दर्शिनी ने भी टॉप किया है. टॉप 10 में 101 छात्रों ने जगह बनाई है. इनमें से 13 बच्चे सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं जो टॉप टेन में जगह पाये हैं.
इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं Bihar Board 10th Result 2021
- biharboardonline.bihar.gov.in
- biharboardonline.com.
बोर्ड ने पूरे राज्य में 1525 सेंटर में परीक्षा आयोजित करवाई थी। कुल छात्रों मे 8.46 लाख लड़के और 8.38 लड़कियों ने इस साल परीक्षा दी है। पिछले साल 2020 में , 10वीं परीक्षा के नतीजे 26 मई को घोषित किए गए थे कोरोना के चलते । 12लाख छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे जिसमें 80.59% छात्रों ने परीक्षा पास की थी। परीक्षा 17फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2020 तक आयोजित की थी।
Bihar Board 10th Result 2021: How to check:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन सर्च करें।
- Bihar Board 10th Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- चेक करें और डाउनलोड करें BSEB Matric Result
- BSEB Matric Result का प्रिंट आउट निकाल लें और भविष्य के लिए सभांल कर रखें।