1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSEB Bihar Board 10th result 2022: बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास के नतीजे कब जारी होंगे? ऐसे करें चेक

BSEB Bihar Board 10th result 2022: बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास के नतीजे कब जारी होंगे? ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2022 02:24 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 02:24 pm IST

स्टूडेंट्स onlinebseb.in, biharboardonline.com पर विजिट करके भी नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट्स देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षाओं के नतीजे 16 मार्च को जारी किया जा चुका है।

BSEB Bihar Board 10th result 2022- India TV Hindi
BSEB Bihar Board 10th result 2022 Image Source : PTI

Highlights

  • जल्द जारी होंगे बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास के नतीजे
  • biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर करें विजिट
  • स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के इस्तेमाल से करें लॉगइन

पटना: बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही नतीजे जारी करने वाला है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करके रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि बीएसईबी 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच हुई थी।

स्टूडेंट्स onlinebseb.in, biharboardonline.com पर विजिट करके भी नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट्स देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षाओं के नतीजे 16 मार्च को जारी किया जा चुका है। 

पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षाओं के नतीजे होली के बाद जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन पेपर लीक की खबरों की वजह से ऐसा नहीं हो सका। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि 30 मार्च तक नतीजे जारी हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्टूडेंट्स को ये सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

BSEB Bihar Board 10th result 2022: कैसे चेक करें नतीजे

स्टेप 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर विजिट करें। 

स्टेप 2: ‘BSEB Class 10th Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3: अपने रोल नंबर के इस्तेमाल से लॉगइन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
स्टेप 5- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन