1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Haryana Board 12th result 2021: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट

Haryana Board 12th result 2021: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2021 03:57 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 11:43 pm IST

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEH) हरियाणा ने कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

Haryana Board 12th result 2021: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट- India TV Hindi
Haryana Board 12th result 2021: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट Image Source : PTI

BSEH Haryana Board 12th result 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEH) हरियाणा ने कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार बोर्ड का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है यानी सभी बच्चे पास हुए हैं। 

आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने भी कक्षा 12 की परीक्षा कोविड -19 महामारी के कारण रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने छात्रों का मूल्यांकन 10वीं और 11वीं के अंकों, कक्षा 12 के आंतरिक मूल्यांकन और व्यावहारिक परीक्षा के आधार पर किया है।

कैसे देखें Haryana Board 12th result 2021?

  • हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • कक्षा 12वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और सबमित कर दें।
  • अब रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

बोर्ड के फॉर्मूले के अनुसार, रिजल्ट में सबसे ज्यादा वेटेज (60 प्रतिशत) कक्षा 12 के एग्जाम, 30 फीसदी कक्षा 11 के एग्जाम और 10 फीसदी कक्षा 10 के एग्जाम को दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन