1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आईबीपीएस आरआरबी पीओ का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

आईबीपीएस आरआरबी पीओ का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2023 10:01 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 10:01 pm IST

आईबीपीएस ने आज आरआरबी पीओ का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लिए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

IBPS RRB PO results 2023 declared- India TV Hindi
आईबीपीएस आरआरबी पीओ का रिजल्ट हुआ जारी Image Source : FILE

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आज 23 अगस्त, 2023 को आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो अधिकारी स्केल I प्री एग्जाम में शामिल हुए थे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट 23 अगस्त से 30 अगस्त 2023 तक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2023 में आयोजित की गई थी।

Direct link to check

IBPS RRB PO results 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध ऑफिसर स्केल 1 लिंक के लिए आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।
अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अन्य जानकारी

जो उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी प्री-एग्जाम पास करेंगे, वे मेंस एग्जाम के लिए पात्र होंगे। मेंस एग्जाम सितंबर 2023 में देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू अक्टूबर/नवंबर, 2023 को आयोजित किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जून को शुरू हुई और 21 जून, 2023 को समाप्त हुई। यह भर्ती अभियान 8,000 समूह ए (अधिकारी स्केल 1 या प्रोबेशनरी अधिकारी, स्केल 2 और स्केल 3) और समूह बी (कार्यालय सहायक बहुउद्देशीय या क्लर्क) पदों को भरेगा। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी)। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

चंद्रयान-3 अभियान में इन वैज्ञानिकों का है बड़ा हाथ, मिशन में लगी है इनकी जिंदगी-भर की मेहनत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन