1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS SO Prelims 2024 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS SO Prelims 2024 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Dec 03, 2024 06:58 pm IST,  Updated : Dec 03, 2024 07:13 pm IST

IBPS SO Prelims 2024 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS SO Prelims 2024 रिजल्ट जारी- India TV Hindi
IBPS SO Prelims 2024 रिजल्ट जारी Image Source : FILE

IBPS SO Prelims 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (CRP SPL-XIV) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपने पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को  चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।

IBPS SO प्रीलिम्स 2024 के नतीजे को उम्मीदवार 3 से 10 दिसंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर आखिरी मिनट की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। IBPS SO प्रीलिम्स 2024 के नतीजे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

IBPS SO प्रीलिम्स 2024 के नतीजे कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
  • इसके बाद उम्मीदवार "CRP-SPL-XIV के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की स्थिति" वाले अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें
  • यह आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा
  • अब उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड, कैप्चा दर्ज करें और 'लॉगिन' पर क्लिक करें
  • इसके बाद IBPS SO प्रीलिम्स 2024 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए IBPS SO प्रीलिम्स 2024 के परिणाम को डाउनलोड करें और सेव करें

डायरेक्ट लिंक

आगे क्या? 

IBPS SO प्रीलिम्स 2024 परीक्षा में पास होने वाले सभी उम्मीदवार दिसंबर में होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे या यूं कहें कि पात्र हैं। बोर्ड नियत समय में IBPS SO मुख्य 2024 परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें।

ये भी पढ़ें - 

UP Board 2025 Exam: कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक व डाउनलोड

BSF के एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन