1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कब आएगा ICAI CA फाउंडेशन के जून सेशन का रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक?

कब आएगा ICAI CA फाउंडेशन के जून सेशन का रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Aug 03, 2023 01:57 pm IST

ICAI CA फाउंडेशन के जून सेशन का रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां जानें कब आएगा ICAI CA फाउंडेशन के जून सेशन का रिजल्ट?

ICAI CA Foundation Result 2023 - India TV Hindi
ICAI CA Foundation Result 2023 Image Source : INDIA TV

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) जून सेशन के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित करने की संभावना है। आधिकारिक नोटिफिकेशन की मानें तो, आईसीएआई सीए फाउंडेशन के रिजल्ट 7 अगस्त को रात 9 बजे या 8 अगस्त को सुबह 10 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। एक बार स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, संस्थान फाउंडेशन जून सेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर घोषित करेगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके सीए फाउंडेशन मार्कशीट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए फाउंडेशन जून 2023 परीक्षा 24 से 30 जून तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

नोटिस में क्या कहा गया?

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “जून 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा के रिजल्ट सोमवार, 7 अगस्त 2023 की देर शाम (9 बजे)/मंगलवार, 8 अगस्त 2023 की सुबह घोषित होने की संभावना है और इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देखा जा सकता है।"

ICAI CA Foundation Results 2023, ऐसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2023 जून सेशन को देख सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

फिर सीए फाउंडेशन जून 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
अब इसे सबमिट करें और फिर सीए फाउंडेशन जून 2023 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब रिजल्ट पीडीएफ को चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रति प्रिंट कर लें।

ICAI CA Foundation Results 2023 June notification

ये भी पढ़ें:

MBBS छात्रों के लिए खुशखबरी, अब विदेश से पढ़ाई करने वालों को भी मिलेगा इंटर्नशिप भत्ता
10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली 30 हजार पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन