1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICAI CA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे करना है चेक

ICAI CA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे करना है चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 07:56 pm IST

ICAI CA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी हो गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ICAI CA Foundation result 2023- India TV Hindi
ICAI CA Foundation result 2023 Image Source : FILE

ICAI CA फाउंडेशन का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 7 अगस्त को चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन जून 2023 परीक्षा (ICAI CA फाउंडेशन जून 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।  जून 2023 परीक्षा के सीए फाउंडेशन रिजल्ट की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालनी होगी।

Direct link to check ICAI CA Foundation result

ICAI CA Foundation results 2023: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं

इसके बाद सीए फाउंडेशन जून 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें

फिर अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें

अंत में अपना रिजल्ट सबमिट करें और डाउनलोड करें

जानकारी दे दें कि आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा 24 जून, 26 जून, 28 जून और 30 जून को आयोजित की थी।

ये भी पढ़ें:

यूपी में कल बंद रहेंगे सभी बोर्डों के प्राइवेट स्कूल, जानें क्या है वजह

क्या रेलवे में निकलने वाली है भर्ती? खाली हैं 2 लाख से ज्यादा पद, रेल मंत्री ने दी सदन में दी है जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन