ICSE, ISC Result 2026: आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (CISCE) द्वारा इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के नतीजे आज यानी 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए गए हैं। नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए गए। स्टूडेंट्स काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल cisce.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि, इसके उन्हें अपने क्रेडेंशियल (UID और इंडेक्स नंबर) का उपयोग करना होगा।
स्टूडेंट्स अपने परिणाम को DigiLocker और उमंग ऐप के ज़रिए भी अपने UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करके अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 की स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच हुई थीं।
रिजल्ट को कैसे चेक कर सकेंगे
सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाएं।
इसके बाद स्टूडेंट्स CISCE ICSE/ISC Result 2026 वाले लिंक पर जाएं।
इसके बाद एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां मांगे गए विवरण को भरें।
इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा।
अब कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।