1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. सेल्फ स्टडी कर रेहान सिंह ने ICSE बोर्ड की 12वीं कक्षा में किया टॉप, करते थे दिन में महज 1 से 2 घंटे ही पढ़ाई

सेल्फ स्टडी कर रेहान सिंह ने ICSE बोर्ड की 12वीं कक्षा में किया टॉप, करते थे दिन में महज 1 से 2 घंटे ही पढ़ाई

 Published : May 06, 2024 11:30 pm IST,  Updated : May 06, 2024 11:30 pm IST

आज ICSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस रिजल्ट में 12वीं कक्षा में रेहान सिंह टॉपर बने हैं।

Rehan Singh- India TV Hindi
रेहान सिंह Image Source : INDIA TV

ठाणे: आज CISCE का रिजल्ट जारी हुआ है। इस बोर्ड परीक्षा में महाराष्ट्र में ठाणे के वर्तक नगर में रहने वाले रेहान सिंह ने टॉप किया है। रेहान सिंह ने बताया कि वे बिना ट्यूशन गए, सेल्फ स्टडी कर ISCE की 12वीं कक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। रेहान ने बताया कि वे ठाणे के सुलोचना देवी सिंघानिया हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। रेहान सिंह ने बताया कि मैं स्कूल में जितने भी घंटे पढ़ता था, वह मन लगाकर पढ़ता और ध्यान से पढ़ता था। पढ़ाई करने का मेरा कोई फिक्स समय नहीं होता था।

टॉपर ने कहा कि मैं दिन में 1 से 2 घंटा पढ़ाई करता था। बच्चों को टिप्स देते हुए रेहान ने कहा कि आप जब भी पढ़ाई के लिए बैठे तो पूरे ध्यान के साथ पढ़ाई करें और बिना स्ट्रेस लिए हुए पढ़ें। हमेशा यह मन में रखें कि आपको हर रोज दिन में कुछ घंटे तो पढ़ाई करना ही है किसी भी हाल में।

नहीं करते थे ज्यादा मार्क्स की अपेक्षा

रेहान के पिता प्रसून सिंह ने बताया कि रेहान दिन में 2 से 3 घंटा पढ़ा करता और हमने कभी भी उससे ज्यादा मार्क्स की अपेक्षा नहीं रखते थे। हम कभी भी पढ़ाई को लेकर उस पर दबाव नहीं बनाया करते थे उसके मन में जब आता था वह पढ़ता था और आज उसका श्रेय है कि उसने पूरे भारत में आज प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रसून सिंह ने आगे बताया कि जो बच्चे पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस में रहते हैं वह लोग स्ट्रेस न लिया करें और मां-बाप से मेरी गुजारिश है कि आप बच्चों पर पढ़ाई को लेकर ज्यादा दबाव न बनाया करें अगर आप ज्यादा उनके ऊपर दबाव बनाओगे तो उसको लेकर बच्चा मानसिक रूप से तनाव में जाता है इसलिए बच्चा जैसा भी पढ़ाई कर रहा है उसे पढ़ाई करने दीजिए लेकिन थोड़ा ध्यान भी उसके ऊपर रखिए।

पूरा करते हैं उसकी सारी जरूरत

रेहान सिंह की मां अनीता सिंह ने बताया कि रेहान रोजाना दिन में 1 से 2 घंटे ही पढ़ाई करता। हम सुबह उठने से लेकर शाम को सोने तक उसकी हर जरूरत की चीजों को पूरा करते थे। हमें उसे कभी ऐसा नहीं बोलना पड़ता था कि आपने आज अपनी पढ़ाई नहीं की है, वह अपने आप से ही अपनी पढ़ाई को पूरा किया करता था। रेहान की माता अनीता सिंह ने कहा कि जो मां-बाप अपने बच्चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव बनाते हैं वे ऐसा न करें बल्कि बच्चों को थोड़ा छूट भी देने की कोशिश करें।

(इनपुट- रिजवान खान)

ये भी पढ़ें:

आज 13 राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जानिए क्या है आखिर कारण; लिस्ट में कहीं आपका भी विद्यालय तो नहीं 

माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों ने पास की ISCE बोर्ड की परीक्षा, आए इतने फीसदी नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन