1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Main 2021 Answer Key: जेईई मेन 2021 सीजन 4 की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2021 Answer Key: जेईई मेन 2021 सीजन 4 की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2021 07:26 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 07:26 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सीजन 4 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2021 सीजन 4 की आउत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। 

JEE Main 2021 Answer Key: जेईई मेन 2021 सीजन 4 की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड- India TV Hindi
JEE Main 2021 Answer Key: जेईई मेन 2021 सीजन 4 की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड Image Source : INDIA TV

JEE Main 2021 Session 4 answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सीजन 4 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2021 सीजन 4 की आउत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए जेईई मेन सीजन 4 की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 व 2 सितंबर को हुई थी। प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के विकल्प मिलेंगे। फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। 

JEE Main 2021 Answer Key: जेईई मेन 2021 उत्तर कुंजी ऐसे जांचें

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर, जेईई मेन 2021 सीजन 4 की उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फिर जेईई मेन उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और अपने आंसर का मिलान करें।
  •  कैंडिडेट्स आगे के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।

26, 27, 31 अगस्त और 1 व 2 सितंबर को आयोजित किए गए सत्र 4 में कुल 7.32 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। विश्लेषण के अनुसार, जेईई मेन का पेपर मध्यम रूप से कठिन था, जिसमें गणित सभी सत्रों में कठिन और लंबा था जबकि भौतिकी और रसायन विज्ञान की समीक्षा आसान के रूप में की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन