1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Main 2023: जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Main 2023: जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : May 25, 2023 12:55 pm IST,  Updated : May 25, 2023 12:55 pm IST

JEE Main 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से आज पेपर 2 (BArch और BPlanning) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

JEE Main 2023 पेपर 2 का रिजल्ट जारी - India TV Hindi
JEE Main 2023 पेपर 2 का रिजल्ट जारी Image Source : FILE

JEE Main 2023: जेईई मेन 2023 पेपर 2 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर 2 (BArch और BPlanning) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपना परिणाम जेईई की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि BArch और BPlanning के लिए JEE Main 2023 पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई थी। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके जेईई मेन 2023 पेपर 2 के रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

इन आसान स्टेप्स से करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स जेईई की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • अब, अपनी मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आखिरी में आप इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- UK Board Result 2023: जारी हुआ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, SMS के जरिए ऐसे करें चेक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन