1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JIPMAT 2025 रिजल्ट: डायरेक्ट लिंक से स्कोर कार्ड करें डाउनलोड

JIPMAT 2025 रिजल्ट: डायरेक्ट लिंक से स्कोर कार्ड करें डाउनलोड

 Published : May 24, 2025 06:37 pm IST,  Updated : May 24, 2025 06:46 pm IST

JIPMAT 2025 परीक्षा के स्कोरकार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JIPMAT 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 24 मई को ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाकर स्कोरकार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को 65 शहरों के 94 केंद्रों पर किया गया था।

JIPMAT 2025 का रिजल्ट कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने उनका रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणम का एक प्रिंटआउट ले लें।

JIPMAT 2025 का स्कोर कार्ड चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

JIPMAT 2025 Result: स्कोरकार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी?

JIPMAT 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, श्रेणी, अनुभागीय स्कोर, समग्र स्कोर, प्रतिशत और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से वेरिफाई करें और किसी भी विसंगति को सुधार के लिए NTA को रिपोर्ट करें।

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने 26 अप्रैल 2025 को JIPMAT 2025 का आयोजन किया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। पेपर में निम्नलिखित विषयों से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल थे: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग और वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन। परिणाम की घोषणा से पहले, NTA ने 1 मई को JIPMAT प्रोविजनल आंसर की जारी की और 2 मई 2025 तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित कीं थीं।

ये भी पढ़ें- कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं की रिजल्ट? जानें किन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन