1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MAHA TET Result 2020: महाराष्ट्र TET का प्रोविजनल रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

MAHA TET Result 2020: महाराष्ट्र TET का प्रोविजनल रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2020 11:08 am IST,  Updated : Aug 06, 2020 11:08 am IST

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने बुधवार को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रोविजनल के नतीजे जारी कर दिए हैं। पेपर 1 (कक्षा I से V) और पेपर 2 (कक्षा VI से VIII) का रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

maha tet exam 2020 maharashtra teacher eligibility test...- India TV Hindi
maha tet exam 2020 maharashtra teacher eligibility test provisional result declared Image Source : GOOGLE

MAHA TET Result 2020: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने बुधवार को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रोविजनल के नतीजे जारी कर दिए हैं।  पेपर 1 (कक्षा I से V) और पेपर 2 (कक्षा VI से VIII) का रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने रिजल्ट देख सकते हैं।

काउंसिल ने कहा है कि अगर किसी भी छात्र को लगता है कि परिणाम की घोषणा करते समय आरक्षण श्रेणी लागू नहीं हुई है तो वह उम्मीदवार उम्मीदवार शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। अभ्यर्थियों को इसके लिए 15 अगस्त तक का समय दिया गया है। सारी शिकायत इकठ्ठा होने के बाद फिर उनकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में अगर दावा सही निकलता है तो फिर उचित कदम उठाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

TET