Mizoram Board 10th Result: मिजोरम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज बोर्ड द्वारा खत्म कर दिया जाएगा। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) आज यानी 14 मई(मंगलवार) को 10वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। एमबीएसई के अध्यक्ष जेएच जोरेमथांग ने कहा कि नतीजे दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नतीजे आइजोल के चल्टलांग में एमबीएसई कार्यालय के साथ-साथ mbse.edu.in और mbseonline.com पर भी देखे जा सकते हैं।
जोरेमथांग ने कहा कि एमबीएसई इस महीने के भीतर 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे भी घोषित करेगा। इस साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएमएस के जरिए रिजल्ट पाने के लिए उम्मीदवारों नीते दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
इस परीक्षा में पास होने के लिए हर छात्र को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। जिन छात्रों को पास होने के लिए दो ग्रेड की जरूरत है, उन्हें बोर्ड ग्रेस के जरिए पास कर देता है। बोर्ड का कहना है कि किसी एक विषय में फेल होने वाले छात्र को 12 ग्रेस अंक दिए जा सकते हैं। वहीं, सप्लीमेंट्री परीक्षा में चार अंक दिए जाते हैं।
ये भी पढ़ें-
CUET UG 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायेरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
संपादक की पसंद