Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कल जारी हो सकता है MP Board 5वीं और 8वीं का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

कल जारी हो सकता है MP Board 5वीं और 8वीं का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Apr 22, 2024 09:45 pm IST, Updated : Apr 22, 2024 09:46 pm IST

MP Board Result 2024: आरएसकेएमपी की तरफ से कल यानी 23 अप्रैल को 5वीं और 8वीं की परीक्षा के नतीजों को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उसे चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

कल जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट - India TV Hindi
Image Source : FILE कल जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2024: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश यानी आरएसकेएमपी, कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे कल, 23 अप्रैल 2024 को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिए जाएंगे। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

जानकारी दे दें कि परिणाम चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल- छात्र का रोल नंबर और  और जन्मतिथि  का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

MP Board 5th and 8th Result: कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं
  • इसके बाद 'एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024' के लिंक पर नेविगेट करें
  • इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन पर अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें
  • इसके बाद एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 को डाउनलोड करें और सहेजें। 

MP Board 5th and 8th Result:  स्कोरकार्ड में क्या होगा?

एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 के परिणाम के स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होगा:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • कक्षा
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • क्षेणी (प्रतिशत

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। कुल उत्तीर्ण मानदंड 33 प्रतिशत है। जो लोग न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहेंगे उन्हें सुधार परीक्षा में बैठना होगा। सुधार परीक्षाओं का विवरण उचित समय पर साझा किया जाएगा।

पिछले साल का परिणाम 

बता दें कि पिछले साल 2023 में, कक्षा 5वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.27 प्रतिशत दर्ज किया गया था। कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 11,79,883 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 9,70,701 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। दूसरी तरफ, कक्षा 8वीं एमपी बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.09 प्रतिशत दर्ज किया गया। कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 10,66,405 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 8,11,433 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

ये भी पढ़ें- पुर्तगाली, अंग्रेज, डच और फ्रांसीसी, इनमें से सबसे पहले कौन आया भारत?

कब आएगा CBSE Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट
 

 

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement