1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan Board Results 2024: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, कैसे कर सकेंगे चेक

Rajasthan Board Results 2024: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Apr 28, 2024 11:41 am IST,  Updated : Apr 28, 2024 11:42 am IST

जो छात्र-छात्राएं राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए, उन सभी के लिए एक खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम को घोषित किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Rajasthan Board Results 2024: राजस्थान बोर्ड यानी RBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड द्वारा उनके इस इंतजार को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि परिणाम को कब और किस समय घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर या आधिकारिक परिणाम पोर्टल rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व  डाउनलोडल कर सकेंगे। 

Rajasthan Board Result 2024 को कैसे चेक कर सकेंगे

घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए सरल चरणों को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।   

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को "10वीं या12वीं आरबीएसई परिणाम 2024" वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इतना करने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • अब आरबीएसई परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • इसके बाद अपने परिणाम को डाउनलोड करना होगा। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

Rajasthan Board Result 2024: कब हए थे 10वीं और 12वीं के एग्जाम 

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान(आरबीएसई) ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक आयोजित की थीं। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को 29 फरवरी से लकेर 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया गया था। जानकारी दे दें कि परीक्षा खत्म होने के बाद कम से कम एक से दो महीने का समय बाकी प्रक्रिया के लिए चाहिए होता है। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ लें- कौन सा है भारत का सबसे छोटा जिला?

JEE Advanced 2024: रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन