1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC कांस्टेबल जीडी भर्ती के फाइनल परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC कांस्टेबल जीडी भर्ती के फाइनल परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2023 12:49 pm IST,  Updated : Aug 20, 2023 12:49 pm IST

एसएससी की तरफ से सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही के लिए भर्ती परीक्षा के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) की तरफ से सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही के लिए भर्ती परीक्षा के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियटल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी ने कहा कि कुल 49,590 रिक्तियों (मणिपुर की 597 रिक्तियों को छोड़कर) पर आवंटन के लिए विचार किया गया है। SSC ने कहा कि चल रहे अदालती मामलों के कारण 3 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं, अदालत के आदेशों के अनुपालन में 30 रिक्तियों को अधूरा रखा गया है और कुछ उम्मीदवारों के परिणाम संदिग्ध होने के कारण पीईटी/पीएसटी/डीवी/डीएमई/आरएमई के चरण में रोके गए हैं। 

आयोग ने परिणाम अधिसूचना में लिंग और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायेरेक्ट लिंक से अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन