Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना नाम

जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें अपना नाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Reported By : Vishal Pratap Singh Written By : Shailendra Tiwari Published : Nov 21, 2024 12:04 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 04:53 pm IST
UP Police Bharti Result- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी

उ.प्र.पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लंबे समय से प्रतीक्षारत एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिखित परीक्षा में कुल वैकेंसी के ढाई गुना 1,74,316 उम्मीदवार सफल हुए हैं। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ भी जारी किया गया है, जिसमें अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 214.04644 है।

UP Police Constable Result 2024: कट ऑफ मार्क्स

कैटेगरी  कट ऑफ नंबर
अनरिजर्व 214.04644
EWS 187.31758
OBC 198.99599
SC 178.04955
ST 146.73835

अब आगे क्या होगा?

पास उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जनवरी 2025 के तीसरे हफ्ते में आयोजित होगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीबन 48 लाख रजिस्टर थे जिसमें से लगभग 32 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। गौरतलब है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त को आयोजित की गई थी।

जारी की गई थी आंसर-की

इससे पहले 30 अक्टूबर को, बोर्ड ने फाइनल आंसर-की जारी की थी, जो 9 नवंबर तक uppbpb.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध थी। बोर्ड ने इस दौरान 70 आपत्तियों को सही माना था।

होनी है 60,244 भर्ती

भर्ती बोर्ड इस परीक्षा के माध्यम से 60,244 रिक्तियों को भरेगा। इस भर्ती में 20 प्रतिशत रिक्तियां (12,049) महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, पुरुष उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों की संख्या 48,195 है।

Direct link

UP Police Constable Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

फिर यहां दिख रहे 'UP Police Constable Result 2024' लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद ओपेन हुए नए पेज में अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ व कैप्चा डालें
अब आपका रिजल्ट आपके सामने दिख रहा होगा।
अंत में इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली-एनसीआर: GRAP नियमों में हुए बदलाव, अब इन लेवल के लागू होते ही सभी स्कूल होंगे बंद

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement