1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कब जारी होगा BSEB STET का रिजल्ट? यहां जानें संभावित तारीख व अन्य अपडेट

कब जारी होगा BSEB STET का रिजल्ट? यहां जानें संभावित तारीख व अन्य अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2023 01:31 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 01:31 pm IST

बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे है। बता दें कि रिजल्ट जल्द ही bsebstet.com पर जारी किया जाएगा। इसकी संभावित तारीख, डाउनलोड कैसे करना है और रिजल्ट से संबंधित अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

 BSEB STET result 2023- India TV Hindi
BSEB STET result 2023 Image Source : INDIA TV

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार सेकंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। जो उम्मीदवार इस बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जारी होने के बाद देख सकेंगे। बता दें कि बिहार एसटीईटी 2023 परीक्षा 4 से 15 सितंबर तक प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की गई थी। 

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, बोर्ड को नतीजे 18 सितंबर को जारी करने थे, जिसमें देरी हो गई है। बिहार एसटीईटी 2023 रिजल्ट जारी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उम्मीद है कि बोर्ड अपनी वेबसाइट पर कभी भी बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 जारी करेगा।

BSEB STET Result 2023: कैसे करना होगा डाउनलोड

सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं

फिर 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद यह आपको बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 अनुभाग में ले जाएगा जहां आपको रिजल्ट लॉगिन के लिए एक लिंक मिलेगा
फिर पोर्टल पर अपना डिटेल्स जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या कोई अन्य जानकारी डालें।
इसके बाद बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अंत में बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

अन्य जानकारी

एक बार बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com से बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।  उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नतीजों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ये भी पढ़ें:

ये है दुनिया का इकलौता फल जिसमें नहीं लगते कीड़े, जानें क्यों?
देश में हिंदू धर्म के इस संप्रदाय के साधुओं को स्त्री देखना भी है गुनाह, दी जाती है सख्त हिदायत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन