1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 10th 12th Result: कब आएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, जानें SMS कैसे कर सकेंगे चेक

RBSE 10th 12th Result: कब आएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, जानें SMS कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : May 19, 2024 06:29 pm IST,  Updated : May 19, 2024 06:29 pm IST

जिन छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थीं, वे सभी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान बोर्ड द्वारा उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म किए जाने की संभावना है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

RBSE 10th 12th Result: जो छात्र-छात्राएं राजस्थान बोर्ड यानी RBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी को अब अपने नतीजों का इंतजार है। उनके इस इंतजार को राजस्थान बोर्ड की तरफ से जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।  एक बार घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर या आधिकारिक परिणाम पोर्टल rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व  डाउनलोडल कर सकेंगे। हालांकि, परिणाम जारी होने की तारीख और समय की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि कब घोषित होंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक 

राजस्थान बोर्ड  10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद "10वीं या12वीं आरबीएसई परिणाम 2024" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इतना करने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • अब आरबीएसई परिणाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • इसके बाद अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
  • कौन सी वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • rajshaladarpan.nic.in

SMS से कैसे चेक कर सकेंगे राजस्थान 12वीं के परिणाम 

साइंस स्ट्रीम 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर एसएमएस ऐप खोलें
  • इसके बाद RJ12S<स्पेस>रोल नंबर फॉर साइंस स्ट्रीम टाइप करें
  • इसके बाद इसे 5676750 या 56263 पर भेजें
  • रिजल्ट उसी नंबर पर भेज दिया जाएगा

आर्ट्स स्ट्रीम

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर एसएमएस ऐप खोलें
  • इसके बाद RJ12S<स्पेस>रोल नंबर फॉर आर्ट्स स्ट्रीम टाइप करें
  • इसके बाद इसे 5676750 या 56263 पर भेजें
  • रिजल्ट उसी नंबर पर भेज दिया जाएगा

बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 29 फरवरी से लकेर 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित हुई थीं। जानकारी दे दें कि परीक्षा खत्म होने के बाद कम से कम एक से दो महीने का समय बाकी प्रक्रिया के लिए चाहिए होता है। छात्र-छात्राओं को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- NEET पास करने के बाद कौन-कौन से डॉक्टर बन सकते हैं

CRPF कांस्टेबल की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?
भारत के किन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं? 
 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन