1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कब जारी होगा CUET UG 2024 परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है अपडेट

कब जारी होगा CUET UG 2024 परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है अपडेट

 Published : Jul 10, 2024 12:13 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 12:18 pm IST

जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी की परीक्षा में भाग लिया था वे सभी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में NTA की तरफ से जल्द ही जारी किया सकता है।

CUET UG 2024 परीक्षा का परिणाम कब जारी होगा- India TV Hindi
CUET UG 2024 परीक्षा का परिणाम कब जारी होगा Image Source : FILE

CUET UG 2024: जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे उन सभी को अपने परिणाम का इंतजार है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से CUET UG रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट  exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी किए जाएंगे।  एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आज जारी किया जा सकता है। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं कि रिजल्ट को कब और किस समय जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपने  एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। 

कैसे चेक कर सकेंग CUET UG 2024 रिजल्ट 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवार CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार CUET UG 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे CUET आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद CUET 2024 परिणाम स्क्रीन पर स्कोरकार्ड के रूप में प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद रैंक कार्ड में CUET स्कोर और अन्य विवरण देखें।
  • इसके बाद CUET स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए CUET स्कोरकार्ड 2024 का एक प्रिंट आउट ले लें। 

CUET UG परिणाम 2024 की घोषणा के बाद, CUET 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए अपनी पात्रता निर्धारित करने के लिए अलग-अलग कॉलेजों या विश्वविद्यालयों द्वारा निर्धारित पासिंग मानदंडों को सत्यापित करना होगा। CUET UG 2024 परीक्षा का आयोजन 15 मई से लेकर 29 मई तक किया गया था। इस परीक्षा को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें- DM की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?

राजस्थान में डिप्टी जेलर का क्या है पे स्केल? निकली है भर्ती; जानें एलिजिबिलिटी
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन