1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कब आएगा SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम? जानें क्या है अपडेट

कब आएगा SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम? जानें क्या है अपडेट

 Published : Aug 18, 2025 06:55 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 06:55 pm IST

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जल्द ही रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की तरफ से जल्द ही पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट Sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद उसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे?

  • परिणाम चेक करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट ले लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 541 पदों को भरा जाएगा। इसमें-

  • 203 पद सामान्य वर्ग के लिए
  • 135 ओबीसी वर्ग के लिए
  • 37 पद एससी के लिए
  • 75 पद एसटी के लिए

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो सितंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अगस्त या सितंबर में जारी किए जाएंगे। बता दें कि SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन समूचे देश में 2, 4 और 5 अगस्त को किया गया था। परीक्षा देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी निगाह आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन