1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICAI CA September Result 2025: क्या कल जारी होगा सीए सितंबर परीक्षा 2025 का रिजल्ट? जानें कैसे कर सकेंगे चेक

ICAI CA September Result 2025: क्या कल जारी होगा सीए सितंबर परीक्षा 2025 का रिजल्ट? जानें कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Nov 02, 2025 12:45 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 12:46 pm IST

अगर आप भी आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, तो ये खबर आपके काम आ सकती है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट के जारी होने पर उसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा(फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों का यह इंतजार बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। हाल में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस के अनुसार, कल यानी 3 नवंबर 2025 को आईसीएआई सीए सितंबर परीक्षा 2025 के परिणाम जारी (फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा) किए जा सकते हैं। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा: कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदावरों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा: किस समय जारी किए जाएंगे परिणाम?

आईसीएआई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परिणाम नीचे दिए गए समय पर जारी किए जाएंगे:

  • फाइनल और इंटरमीडिएट: लगभग दोपहर 2 बजे
  • फाउंडेशन: लगभग शाम 5 बजे

बता दें कि आईसीएआई ने ग्रुप 1 और 2 के लिए अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षाएं क्रमशः 3, 6, 8 सितंबर 2025 और 10, 12,14 सितंबर 2025 को आयोजित की थीं। इसी प्रकार, ग्रुप 1 और 2 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को और 11, 13, 15 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थीं।

ये भी पढ़ें- 

CLAT 2026 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, बढ़ गई लास्ट डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन