RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट (रीजनल) पर जारी किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी RRB ग्रुप डी आंसर-की को चेक कर सकते हैं।
आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवार ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 है।
हालांकि, आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन करने हेतु 50 रुपये+ बैंक चार्ज देना होगा।
बोर्ड ने पहले एक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि आंसर-की 17 फरवरी शाम 5 बजे से डाउनलोड की जा सकेगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और 23 फरवरी 2026 तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि परीक्षा आयोजन 27 नवंबर से 10 फवरी 2026 तक चला था।
ये भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इतने समय के लिए कैंपस में प्रोटेस्ट पर लगाया बैन, बताई ये वजह
संपादक की पसंद