1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB Group D Result: रेलवे दिवाली पर देने वाला है खुशखबरी, जारी करेगा RRB Group D का Result! जानें पूरा मामला

RRB Group D Result: रेलवे दिवाली पर देने वाला है खुशखबरी, जारी करेगा RRB Group D का Result! जानें पूरा मामला

 Published : Oct 19, 2022 12:06 pm IST,  Updated : Oct 19, 2022 12:06 pm IST

RRB Group D Result: RRB ग्रुप D परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आरआरबी जल्द ही ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा। 1 लाख 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है।

RRB will release the result of Group D- India TV Hindi
RRB will release the result of Group D Image Source : INDIA TV

Highlights

  • तीन चरणों में होगा चयन
  • RRB Group D भर्ती परीक्षा कुल 5 फेज़ में आयोजित की गई थी
  • 1 लाख 3 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

RRB Group D Result: RRB ग्रुप D परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी चरण 1 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। खबरों की मानें तो आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट संभवत: इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्‍द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी करने जा रहा है। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों पर विचार जारी है और अब जल्द ही फाइनल आंसर की रिलीज़ की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एग्‍जाम की फाइनल आंसर की इसी हफ्ते जारी की जाएगी और रिजल्‍ट 25 अक्‍टूबर तक रिलीज़ कर दिए जाएंगे। जो उम्‍मीदवार आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे।

बता दें, ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से 1 लाख 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है, उम्मीदवारों के लिए जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। बता दें कि इसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया और कटऑफ भी काफी ज्यादा ऊपर जाने की पूरी संभावना है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जारी होने वाला है, इसी के साथ कट ऑफ भी जारी कर दिया जाएगा।

तीन चरणों में होगा चयन

RRB ग्रुप D पदों के लिए चयन लगातार तीन चरणों में होने जा रहा है, जो कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा / शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा हैं।

RRB Group D भर्ती परीक्षा कुल 5 फेज़ में आयोजित की गई थी। परीक्षाएं 17 अगस्‍त से शुरू होकर 11 अक्‍टूबर को खत्‍म हुई हैं जिसके बाद प्रोविजनल आसंर की जारी की गई है। बता दें कि इस भर्ती के माध्‍यम से रेलवे में ग्रुप D के 1.15 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए 1 करोड़ से अधिक उम्‍मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्‍मीदवार CBT के बाद शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे जिसके बाद अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

ऐसे कर पाएंगे चेक

स्‍टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

स्‍टेप 2- होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट लिंक पर जाएं।
स्‍टेप 3- अब अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
स्‍टेप 4- रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।