1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली वैकेंसियां, तुरंत करें अप्लाई

Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली वैकेंसियां, तुरंत करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 01:24 pm IST

Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली वैकेंसियां, तुरंत करें अप्लाई

Bank Of Baroda- India TV Hindi
Bank Of Baroda Image Source : FILE

Bank of Baroda Recruitment 2020: देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करने का शानदार मौका है। बैंक ने अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिजिटल रिस्‍क स्‍पेशलिस्‍ट, लीड डिजिटल सेल्‍स, डिजिटल सेल्‍स ऑफिसर समेत अन्‍य पदों पर भर्ती की जाएगी। बैंक की ओर से 13 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है तथा आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.co.in पर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।  

BOB Recruitment 2020: इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिजिटल रिस्‍क स्‍पेशलिस्‍ट- 02 पद
  2. लीड डिजिटल बिजनेस पार्टनरशिप- 01 पद
  3. लीड डिजिटल सेल्‍स- 01 पद
  4. डिजिटल एनालिटिक्स स्‍पेशलिस्‍ट- 01 पद
  5. इनोवेशन एंड इमर्जिंग टेक- 01 पद
  6. स्‍पेशलिस्‍ट- 01 पद
  7. डिजिटल जर्नी विशेषज्ञ- 01
  8. डिजिटल सेल्‍स ऑफिसर- 03
  9. UI/UX स्‍पेशलिस्‍ट- 01 पद
  10. टेस्टिंग स्‍पेशलिस्‍ट- 02 पद

कुल 13 पद

सभी पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित योग्‍यताएं अलग-अलग हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में डिग्री के साथ ही काम का अनुभव होना भी जरूरी है। सभी पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग हैं। आयु की गणना 01 नवंबर 2020 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क 

अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्‍क 600/- रुपए है जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 100/- रुपए का आवेदन शुल्‍क जमा करना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन