1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, मिलेगी 80 हजार से ज्यादा सैलरी, जानें डिटेल्स

BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, मिलेगी 80 हजार से ज्यादा सैलरी, जानें डिटेल्स

 Published : Aug 20, 2022 02:11 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 02:13 pm IST

BSF Recruitment 2022: कैंडीडेट्स की आयु 19 सितंबर 2022 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सैलरी लेवल 4 पे स्केल के हिसाब से 25,500 रुपए से 81,100 रुपए तक होगी।

BSF Recruitment 2022- India TV Hindi
BSF Recruitment 2022 Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती
  • आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2022 है
  • भर्ती के तहत कुल 1312 पद भरे जाएंगे

BSF Recruitment 2022: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका है क्योंकि बीएसएफ ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1312 पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2022 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in  पर विजिट करें। 

कितने पद हैं रिक्त

हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के लिए 982 पद रिक्त हैं और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के लिए 330 पद रिक्त हैं। जो कैंडीडेट्स इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल का ITI सर्टिफिकेट पास होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें। 

क्या है उम्र सीमा और सैलरी

कैंडीडेट्स की आयु 19 सितंबर 2022 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सैलरी लेवल 4 पे स्केल के हिसाब से 25,500 रुपए से 81,100 रुपए तक होगी। एप्लीकेशन फॉर्म वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर मिल जाएगा। 

ये रहा नोटिफिकेशन का लिंक

https://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19110_57_2223b.pdf

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

bsf