1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, 7500 से ज्यादा है वैकेंसी

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, 7500 से ज्यादा है वैकेंसी

 Published : Oct 26, 2025 08:35 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 08:35 pm IST

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद करीब है। इच्छुक जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से जल्द ही दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

जानकारी दे दें कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2025 थी, जिसे बाद 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। 

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें और फिर आवेदन पत्र को भरने के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे रीचेक करें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालाकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांगजन (PwD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

सैलरी विवरण

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,565 पदों को भरा जाएगा। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5,069 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 2,496 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

NHPC JE भर्ती परीक्षा में कैसे होगी मार्किंग? समझें यहां पूरी अंकन योजना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन