1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. India Post Recruitment: 10वीं पास अभ्यर्थियों को भारतीय डाक में बिना परीक्षा दिए मिल सकती है नौकरी, बस करना है ये काम

India Post Recruitment: 10वीं पास अभ्यर्थियों को भारतीय डाक में बिना परीक्षा दिए मिल सकती है नौकरी, बस करना है ये काम

 Published : Sep 04, 2022 02:53 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 03:07 pm IST

India Post Recruitment: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की ऑफशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19 पदों को भरा जाएगा।
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • ड्राइवर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगें हैं

India Post Sarkari Naukri: भारतीय डाक (India Post) ने बेंगलुरु में मोटर मेल सर्विस के तहत ड्राइवर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगें हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, India Post की ऑफशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक India Post Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी ऑफशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथि

अंतिम तिथि- 26 सितंबर

कुल पद

कुल पदों की संख्या- 19

योग्यता

उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ “मैनेजर, मेल मोटर सेवा, बेंगलुरु-560001” को भेजना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन