1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती: आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, जल्द करें अप्लाई

फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती: आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, जल्द करें अप्लाई

 Published : Apr 21, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 11:02 pm IST

मध्य प्रदेश में निकली फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बहुत जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPSC की तरफ से जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।  

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए आसान चरणों को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।  

कितने पदों पर होगी भर्ती 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा। 

आवेदन करने की क्या है आयु सीमा? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की मिनिमम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदनकर्ताओं की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन