1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस सरकारी कंपनी ने एग्जिक्यूटिव के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

इस सरकारी कंपनी ने एग्जिक्यूटिव के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2023 01:30 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 01:30 pm IST

नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। NTPC ने कई पद पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NTPC recruitment 2023- India TV Hindi
NTPC recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। एनटीपीसी लिमिटेड ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनटीपीसी ने एग्जीक्यूटिव (कंबाइंड साइकल पावर प्लांट) के पद पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पद पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट  Careers.ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है। 

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव (कंबाइंड साइकिल पावर प्लांट-ओ/एम) की 50 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

आयु सीमा

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। ये भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार को एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल सकती है।

Direct link to apply

NTPC recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर दिए गए 'Advt No 20/2023' लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Notification here

ये भी पढ़ें:

होम्योपैथी डॉक्टर बनने के लिए कौन-सा कोर्स करना पड़ता है?

आज से शुरू हो रहे आयुष नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए तीसरे चरण का रजिस्ट्रेशन, देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन