1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. NTPC recruitment 2023: सरकारी कंपनी NTPC में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

NTPC recruitment 2023: सरकारी कंपनी NTPC में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2023 07:13 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 07:13 pm IST

सरकारी कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके काम की है। NTPC ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NTPC recruitment 2023- India TV Hindi
NTPC recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। सरकारी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव (कंबाइंड साइकल पावर प्लांट) के पदों पर भर्ती निकाली हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों, वे आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान एग्जिक्यूटिव (कंबाइंड साइकिल पावर प्लांट-ओ/एम) की 50 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पद के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को ₹300 का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं,एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। ये भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Direct link to apply

NTPC recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाएं

फिर होमपेज पर विज्ञापन संख्या 20/2023 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें

फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अंत में भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Click here for the Notification

ये भी पढ़ें:

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगी 35 हजार से ज्यादा सैलरी 

करोड़पति बनाने वाला फल, एक बार करें इसकी खेती फिर नौकरी की नहीं होगी जरूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन