1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. पटना हाईकोर्ट में निकली कई पदों के लिए वैकेंसी, आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

पटना हाईकोर्ट में निकली कई पदों के लिए वैकेंसी, आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2023 06:40 am IST,  Updated : Dec 22, 2023 06:40 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं तो ये खबर आपके काम की है। पटना हाईकोर्ट में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Patna High Court- India TV Hindi
पटना हाईकोर्ट Image Source : PTI

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। पटना हाईकोर्ट ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पटना हाईकोर्ट आज, 22 दिसंबर से शुरू करेगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन पद के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 20 जनवरी है। वहीं इस पद के लिए परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।

Patna High Court Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान डिस्ट्रिक्ट जज के पद के लिए 30 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

Patna High Court Recruitment 2023 आवेदन शुल्क 

उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में ₹1500 का भुगतान करना आवश्यक है। बिहार के एससी, एसटी और ओएच उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।

Patna High Court Recruitment 2023 आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2023 तक 35 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Direcrt link to apply

Patna High Court Recruitment 2023 सेलेक्शन प्रोसेस

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए दो चरणों से होकर गुजरना होगा।, जिसमें लिखित और मौखिक परीक्षा शामिल है।

Patna High Court Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “Online Application for District Judge (Entry Level), Direct From Bar Exam-2023” पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

इसके बाद, “Apply For The Post Of District Judge (Entry Level), Direct From Bar - 2023” पर क्लिक करें।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन