1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, बोर्ड इस तारीख को करेगा RRB के परिणाम घोषित!

RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, बोर्ड इस तारीख को करेगा RRB के परिणाम घोषित!

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 05, 2022 04:03 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 04:03 pm IST

RRB Group D Result चेक करने के लिए आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर RRB ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

Railway Group D Result- India TV Hindi
रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट Image Source : FILE PHOTO

RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर छात्र अब आक्रोषित हो रहे हैं, जम कर सोशल मीडिया पर हैशटैग ट्रेंड कराया जा रहा है। लेकिन अब तक बोर्ड की तरफ से RRB Group D Result पर को आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है। लेकिन इसके लिए कोई तय तारीख अभी तक बोर्ड की तरफ से निर्धारित नहीं की गई है। इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को सलाह है कि वह किसी भी फेक जानकारी परोसा ना करें। रिजल्ट के बारे में सही जानकारी चाहते हैं तो आप रेलवे ग्रुप की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपनी नजर बनाए रखें।

क्या है RRB Group D का अनुमानित कटऑफ

RRB Group D परीक्षा में पास होने के लिए कटऑफ की बात करें तो यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। वहीं EWS कैटेगरी के लिए भी न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 फीसदी। जबकि,  OBC कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 फीसदी। वहीं SC और ST कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 30 फीसदी। जबकि इस नौकरी में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये हर महीने होगा।

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट कैसे चेक करें

रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB की ओर से जारी होने वाले रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर RRB ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको भरनी होंगी और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा। यहां से अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन