1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. करनी है सरकारी नौकरी तो हाथ से न जानें दें ये मौका, इस राज्य में निकली नौकरियों की भरमार

करनी है सरकारी नौकरी तो हाथ से न जानें दें ये मौका, इस राज्य में निकली नौकरियों की भरमार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Jul 20, 2023 02:05 pm IST

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 - India TV Hindi
Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों की 258 रिक्तियों के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 18 अगस्त है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rhbexam.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Housing Board recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डेटा ऑपरेटर एंट्री (सूचना विज्ञान सहायक), प्रोजेक्ट इंजीनियर, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, कानूनी सहायक, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर सहायक की 258 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

Direct link to apply

Rajasthan Housing Board recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rhbexam.in पर जाएं।

इसके होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।

फिर खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

अब एप्लीकेशन फार्म भरें।

फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें

अब आवेदन शुल्क जमा करें।

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें-

आज से शुरू हो रहे नीट यूजी काउंसलिंग, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई

मेडिकल काउंसिल ने बदल दिए नीट यूजी काउंसलिंग के नियम-कायदे, MBBS और BDS स्टूडेंट्स को होगा ये फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन