1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. उत्तराखंड में जेल वार्डन की भर्ती के लिए फिर से शुरू हुए आवेदन, जान लें अब क्या है आखिरी तारीख

उत्तराखंड में जेल वार्डन की भर्ती के लिए फिर से शुरू हुए आवेदन, जान लें अब क्या है आखिरी तारीख

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Dec 31, 2022 09:45 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 09:45 pm IST

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने बंदी रक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड में बंदी रक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
उत्तराखंड में बंदी रक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

जो लोग उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा निकाली गई जेल वार्डन यानी बंदी रक्षक भर्ती में आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए अच्छी खबर है।  UKPSC ने इसमें अप्लाई करने के लिए आवेदन खिड़की को फिर से खोल दिया है। इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया 29 दिसंबर से दुबारा शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब इसमें अप्लाई कर सकते हैं। 

ये है आखिरी तारीख

UKPSC द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुकताबिक इंटरेस्टेड उम्मीदावार इसमें अब 18 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, जो इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट तय की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 

285 बंदी रक्षकों की होगी भर्ती

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 285 जेल वार्डन्स को रिक्रूट किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से  शुरू होकर 5 दिसंबर 2022 तक चली थी, जो पहले इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट थी। 

उम्र सीमा

UKPSC द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताहबिक इस भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार मिनिमम उम्र सीमा 21 वर्ष  तय की गई है, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

शैक्षिक योग्यता और एग्जाम फीस

नोटिफकेशन के अनुसार इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम फीस को सबके लिए शून्य यानी जीरो रखा गया है। इस भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्य प्राप्त बोर्ड से 10+2 होना अनिवार्य है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन