1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RPSC RAS भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, जल्द करें अप्लाई

RPSC RAS भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, जल्द करें अप्लाई

 Published : Jul 31, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 06:15 am IST

RPSC RAS Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 31 जुलाई 2023 को समाप्त कर दी जाएगी।

आज खत्म हो रहे RPSC RAS भर्ती 2023 के लिए आवेदन- India TV Hindi
आज खत्म हो रहे RPSC RAS भर्ती 2023 के लिए आवेदन Image Source : FILE

RPSC RAS Recruitment 2023: आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 31 जुलाई 2023 को समाप्त कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवदेन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 905 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इनमें- 

  • राज्य सेवाएं - 424 पद
  • अधीनस्थ सेवाएं -481 पद 

आयु सीमा और आवदेन शुल्क 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जनवरी 2024 को मिनिमम 21 वर्ष एवं मेक्सिमम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए।
  • जबकि, राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए के लिए 400 रुपए।
  • संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपना पंजीकरण करें और लॉग इन करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

ये भी पढ़ें: जानते हैं भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है

Sarkari Naukri: इस राज्य के हाई कोर्ट ने निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन