1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, जानें कितनी होती है इनकी शुरूआती सैलरी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Sarkari Naukri: स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, जानें कितनी होती है इनकी शुरूआती सैलरी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2023 01:13 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 01:13 pm IST

Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने की तरफ से स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 72 सांख्यिकी अधिकारी पदों को भरा जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने की तरफ से स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं और आवेदन करने योग्य हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 72 सांख्यिकी अधिकारी पदों को भरा जाएगा। 

लास्ट डेट 

जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2023 है, कैंडिडेट्स इस डेट से पहले ही अप्लाई करे दें। 

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा 
इस पदों पर आवेदन करने के लिए सांख्यिकी में पेपर के साथ अर्थशास्त्र या सांख्यिकी या गणित में कम से कम द्वितीय श्रेणी मास्टर डिग्री या सांख्यिकी में पेपर के साथ वाणिज्य में कम से कम द्वितीय श्रेणी एमएससी। (कृषि) सांख्यिकी और एक प्रमाण पत्र (राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित आरएस-सीआईटी पाठ्यक्रम)। 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2024 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितनी मिलेगा वेतन 
आधिकारिक वेबासइट पर जारी की गई ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर चयनित उम्मीदवारों को पे मेट्रिक्स लेवल-12(ग्रेड पे- 4800/-) के तहत वेतन मिलेगा। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा। 
  • इसके बाद खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। 
  • आखिरी में आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए ये रहा सीधा लिंक 

ये भी पढ़ें: जारी हुई CTET 2023 की आंसर की, इस डेट तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन; यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

जल्दी करें! आज बंद हो रही BSEB STET 2023 आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो, ये रहा डायरेक्ट लिंक
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन