1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. NCL में ग्रेजुएट्स से लेकर 10वीं पास के लिए निकली वैकेंसियां, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

NCL में ग्रेजुएट्स से लेकर 10वीं पास के लिए निकली वैकेंसियां, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2020 10:26 am IST,  Updated : Nov 03, 2020 10:26 am IST

NCL Recruitment 2020: देश की प्रमुख वैज्ञानिक संस्था नेशनल केमिकल लेबोरेट्री विभिन्न पदों पर वैकेंसियों निकली हैं।

NCL Recruitment 2020- India TV Hindi
NCL Recruitment 2020 Image Source : FILE

NCL Recruitment 2020: देश की प्रमुख वैज्ञानिक संस्था नेशनल केमिकल लेबोरेट्री विभिन्न पदों पर वैकेंसियों निकली हैं। यहां टेक्निकल ऑफिसर, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर, फायर सेफ्टी ऑफिसर सहित कई अन्‍य पदों वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए ग्रेजुएट से लेकर 10वीं पास के लिए मौकें हैं। खासबात यह है कि जूनियर पदों के लिए जहां लिखित परीक्षा होगी, वहीं सीनियर पदों पर सीधा सलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन और चयन से जुड़ी सभी सूचनाएं ncl-india.org पर आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई हैं।

किन पदों पर कितनी भर्तियां 

ncl द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिन पदों पर वैकेंसियों निकाली गई हैं उसमें टेक्‍नीशियन के पदों पर 20, टेक्निकल असिस्‍टेंट के पदों पर 10, टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर 12, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर 02, सीनियर तकनीकी अधिकारी (फायर सेफ्टी ऑफिसर) के पदों पर 01 वैकेंसी निकली हैं। इस प्रकार यहां कुल 45 पदों पर भर्तियां होंगी। 

न्यूनतम योग्‍यताएं

नोटिफिकेशन के अनुसार अधिकारी स्तर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में B.E./B.Tech की डिग्री के साथ निर्धारित अनुभव होना जरूरी है। जबकि टेक्‍नीशियन पदों पर साइंस स्‍ट्रीम से 10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अधिकतम आयुसीमा भी पदानुसार अलग अलग निर्धारित है।

आवेदन शुल्क 

नोटिफिकेशन के अनुसार UR/ EWS /OBC कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्‍क 100/- रुपए है जबकि अन्‍य आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 नवंबर से शुरू हो गई है तथा ऑनलाइन माध्‍यम से आधिकारिक वेबसाइट पर अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट 02 दिसंबर है। उम्‍मीदवार अपने भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी 31 दिसंबर तक इस पते पर जमा करनी होगी।

फॉर्म भेजने का पता:

प्रशासनिक अधिकारी

CSIR – राष्‍ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला
डॉ. होमी भाभा मार्ग, पुणे – 411008 (महाराष्‍ट्र)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन