1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: AIIMS में फैकल्टी के पदों पर निकली वैकेंसी, एक लाख रुपए से ज्यादा सैलरी

Sarkari Naukri: AIIMS में फैकल्टी के पदों पर निकली वैकेंसी, एक लाख रुपए से ज्यादा सैलरी

 Published : Oct 05, 2022 03:00 pm IST,  Updated : Oct 05, 2022 03:00 pm IST

Sarkari Naukri: प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 58 वर्ष है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष है।

AIIMS Recruitement - India TV Hindi
AIIMS Recruitement Image Source : AIIMS

Highlights

  • AIIMS में फैकल्टी के पदों पर निकली वैकेंसी
  • एक लाख रुपए से ज्यादा सैलरी
  • आवेदन के लिए 15 नवंबर तक का समय

Sarkari Naukri: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) रायबरेली ने फैकल्टी पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 100 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 15 नवंबर तक का समय है। 

AIIMS Recruitement 2022: कितने पदों पर भर्ती

कुल पद- 100

असिस्टेंट प्रोफेसर- 32 पद
प्रोफेसर- 28 पद
एडिशनल प्रोफेसर- 22 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 18 पद

AIIMS Recruitement 2022: क्या हैं आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 1 अक्टूबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 15 नवंबर 2022

AIIMS Recruitement 2022: क्या है उम्र सीमा

प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 58 वर्ष है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष है। 

AIIMS Recruitement 2022: क्या है शैक्षिक योग्यता

सभी पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता भी अलग-अलग है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।

AIIMS Recruitement 2022: क्या है एप्लीकेशन फीस

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए: 2,000 रुपए 
एससी, एसटी कैटेगरी के लिए: 1,000 रुपए 
पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए:  कोई फीस नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन