1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SBI PO Exam 2022: बैंक में निकली बंपर भर्ती, एसबीआई पीओ परीक्षा के इतने पदों के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, अधिसूचना जारी

SBI PO Exam 2022: बैंक में निकली बंपर भर्ती, एसबीआई पीओ परीक्षा के इतने पदों के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, अधिसूचना जारी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 22, 2022 12:40 pm IST,  Updated : Sep 22, 2022 12:45 pm IST

SBI PO Exam 2022: बैंक द्वारा आज यानी 22 सितंबर 2022 को जारी एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार कुल 1673 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती किया जाना है।

SBI PO Exam 2022- India TV Hindi
SBI PO Exam 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 1673 पदों के लिए होगी भर्ती परीक्षा
  • इच्छुक उम्मीदवार आज से कर सकते हैं आवेदन
  • महिलाओं कोे आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं

SBI PO Exam 2022:स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतरीन अवसर आया है। एसबीआई में नौकरी या बैंक पीओ परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। एसबीआई ने देशभर के कई ब्रांचेंस प्रॉबेशनरी ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए अयोजित की जाने वाली परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। 

1673 पदों के लिए होगी भर्ती परीक्षा

बैंक द्वारा आज यानी 22 सितंबर 2022 को जारी एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार कुल 1673 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती किया जाना है। इनमें से 648 रिक्तियां अनारक्षित हैं, जबकि 464 ओबीसी, 270 एससी, 131 एसटी और 160 ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आज से कर सकते हैं आवेदन

एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन 2022 मुताबिक 1600 से अधिक परिवीक्षाधीन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर करियर सेक्शन में उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करके उम्मीदवार अपना एसबीआइ पीओ अप्लीकेशन 2022 सबमिट कर सकेंगे। 

महिलाओं केे आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 750 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है। एसबीआई पीओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 22 सितंबर से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक अपना एसबीआइ पीओ अप्लीकेशन 2022 सबमिट कर सकेंगे।

इतनी होना चाहिए उम्र और योग्यता

प्रॉबेशनरी ऑफिसर के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी एसबीआइ पीओ नोटिफिकेशन 2022 के मुताबिक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या किसी अन्य पात्र उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2022 को 21 साल से कम और 30 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। रिजर्व केटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए एसबीआइ पीओ परीक्षा 2022 अधिसूचना देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन