1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी किया एक जरूरी नोटिस, पढ़ें डिटेल

SSC ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी किया एक जरूरी नोटिस, पढ़ें डिटेल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 22, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 02:51 pm IST

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी नोटिस को जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे खबर में संबंधित डिटेल्ड विवरण को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इन्हें(निर्देशों) को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे सभी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर सामान्य निर्देश देख सकते हैं। 

दिशानिर्देशों में परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए, उन्हें कौन सी चीजें ले जानी चाहिए और कौन सी नहीं, क्या प्रतिबंधित है क्या नहीं, उन्हें किन प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए, उन्हें परीक्षा केंद्रों पर कब पहुंचना चाहिए, और तलाशी के बारे में विस्तृत जानकारी जैसी डिटेल शामिल है। जारी किे गए दिशानिर्देशों में से कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस को आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से पढ़ सकते हैं।

  1. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा स्थल पर ले जाना चाहिए और उस पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
  2. अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी।
  3. फोटो पहचान पत्र पर जन्मतिथि (दिनांक, माह और वर्ष सहित) वही होनी चाहिए जो प्रवेश प्रमाण पत्र पर छपी है।
  4. आयोग परीक्षा कक्ष में प्रवेश के समय अभ्यर्थी की एक लाइव तस्वीर लेगा। परीक्षा के दौरान, सिस्टम से जुड़े कैमरे से बीच-बीच में कई लाइव तस्वीरें भी ली जाएँगी।
  5. सभी परीक्षार्थियों को अपना पूरा चेहरा खुला रखना चाहिए। उन्हें किसी भी तरह से अपना चेहरा नहीं ढकना चाहिए

जारी किए गए इंस्ट्रक्शंस के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।