1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC JE भर्ती परीक्षा के पेपर 2 की डेट घोषित, देखें पूरा शेड्यूल और समझें एग्जाम पैटर्न

SSC JE भर्ती परीक्षा के पेपर 2 की डेट घोषित, देखें पूरा शेड्यूल और समझें एग्जाम पैटर्न

 Published : Sep 03, 2024 12:17 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 12:17 pm IST

SSC JE 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी जई भर्ती परीक्षा पेपर 2 की तारीख को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में एग्जाम डेट समेत एग्जाम पैटर्न के बारे में पढ़ सकते हैं।

SSC JE भर्ती परीक्षा के पेपर 2 की एग्जाम डेट घोषित - India TV Hindi
SSC JE भर्ती परीक्षा के पेपर 2 की एग्जाम डेट घोषित Image Source : FILE

SSC JE 2024: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा के पेपर 2 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पदों पर भर्ती के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर 2 परीक्षा 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को देख सकते हैं। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने SSC JE पेपर 1 परीक्षा उत्तीर्ण की थी, केवल वे ही अगले चरण के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।

कब होगा एग्जाम 

जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार SSC JE पेपर 2 का आयोजन 6 नवंबर, 2024 को किया जाएगा। 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ‘आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 का पेपर- II, 6 नवंबर 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।’ एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और पेपर 2 के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेई 2024 पेपर 2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों की संख्या बढ़ी 

बता दें कि आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 1765 कर दी है। शुरुआत में यह सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों में कुल 968 जूनियर इंजीनियर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा था।

एसएससी जेई भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए अभ्यर्थियों को पेपर 1, पेपर 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होता है। एसएससी जेई पेपर 2 में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल स्ट्रीम से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। जानकारी दे दें कि परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर पेपर 2 के बारे में अधिक जानकारी जारी करेगा, जिसमें एडमिट कार्ड शेड्यूल, परीक्षा शेड्यूल और अन्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- MP Police के एक कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी?

DU ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर सीट आवंटन को लेकर लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़ें यहां पूरा मामला
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।